Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 | बिहार सरकार द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को 25000 का लाभ दिया जा रहा, ऐसे करें आवेदन

बिहार सरकार द्वारा सभी वर्ग के 12वीं कक्षा पास छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन करने के लिए Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 शुरुआत की गई है। यह योजना न केवल छात्राओं को प्रोत्साहित करती है बल्कि, समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024

वहीं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के तहत बिहार की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को 25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं में से एक है और आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ कैसे लें? जानना चाहती है तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

 

ऐसा इसलिए क्योंकि, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 से संबंधित सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी प्रदान करने वाले हैं। ताकि, आप इस योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के आसानी से ले सकें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 क्या है?

 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 बिहार सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है। जो बिहार के सभी वर्ग के जाति को 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण छात्राओं को वित्तीय सहायता के रूप में 25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। वहीं 12वीं कक्षा में द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान से उत्तीर्ण छात्राओं को भी 25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 का उद्देश्य?

 

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 का विभिन्न उद्देश्य है। जो इस प्रकार है:

1. लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना

 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य कम आय वाले परिवारों की 12वीं कक्षा प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान से उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

2. लैंगिक क्षमता को बढ़ावा देना

 

यह योजना समाज में महिलाओं को सशक्त बनने और लैंगिक क्षमता को बढ़ावा देने में अहम योगदान करती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ?

 

यह योजना बिहार के सभी वर्ग के जाति की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करता है। जो की इस प्रकार है:

1. वित्तीय सहायता

 

इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान से उत्तीर्ण छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें प्रथम स्थान से उत्तीर्ण छात्राओं को

25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है और द्वितीय स्थान और साथ हीं तृतीय स्थान से उत्तीर्ण छात्राओं को भी 25000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

2. शैक्षिक प्रोत्साहन

 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है और साथ हीं उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करती है।

3. सामाजिक सशक्तिकरण

 

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सशक्त बनने में सहयोग करती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज?

 

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा का मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता?

 

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी वर्ग के जाति से जुड़ी अविवाहित छात्राएं योग्य है।
  • 12वीं कक्षा प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान और तृतिय स्थान से उत्तीर्ण छात्राएं हीं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
  • केवल बिहार राज्य के हीं छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती है।

 

 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

 

अगर आप Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए इच्छुक है और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप 15/4/2024 से लेकर 15/5/2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अवश्य फॉलो करें।

 

  • सबसे पहले आपको इस https://medhasoft.bih.nic.in/medhaint2024/(S(cmvk22hsyrllo5jk4122b5sa))/Default.aspx लिंक पर क्लिक करके योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने योजना का पोर्टल खुल जायेगा।
  • यहां आपको Student Click Here to Apply पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको यहां कुछ आवेदन करने से संबंधित इंस्ट्रक्शन को पढ़ना है और Continue बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने कन्या उत्थान योजना का पंजीकरण फ़ॉर्म खुल जायेगा। जिसे आप ध्यानपूर्वक और सटीक जानकारी के साथ भर दें।
  • जब सभी जानकारी के साथ पंजीकरण फार्म भर लेंगे तो इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देना है।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको Submit Button पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपका आवेदन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

आप हमारे सोशल मिडिया चैनल टेलीग्राम और WHATSAPP से जुड़कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है 

Telegram | WhatsApp

Some Useful Important Links

Apply Online

Click Here

Login

Click Here

Official Website

 Official Website

निष्कर्ष

 

मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी अवश्य प्राप्त हो गई होगी। इसके अलावा मुझे पूरा भरोसा है कि अब आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

Scroll to Top